भाजपा नगर मंडल का स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण
होशांगाबाद। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल होशंगाबाद का स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे (BJP Mandal President Sagar Shivhar) ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी का सामना भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने तत्परता से कार्य करते हुए किया है। तीसरी लहर का सामना करने भी भाजपा पहले से अधिक तैयार है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत मंडल के हर मोहल्ले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में तैयार हो रहे हैं। इसी के संदर्भ में आज चार सत्रों में बूथों से आए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने डॉक्टर , योग गुरु से प्रशिक्षण प्राप्त किया। चिकित्सक डॉ. विमल गोस्वामी (Doctor Dr. Vimal Goswami) ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण में कोरोना से सावधानी और कोरोना से बचाव के उपाय बताये। कोरोना के लक्षण व्यक्ति में मिलने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराएं, मास्क हमेशा लगाकर रहें, बार-बार हाथ धोते रहंे जैसे अन्य टिप्स दिए। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. यादव ने आयुर्वेद से कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया। योग गुरु मानस गौड़ ने ध्यान, योग और कसरत से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सेवा ही संगठन है। इसलिए सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवक यहां से सेवा का संकल्प लेकर जाएं। बूथों से आए सभी स्वयंसेवक संकटकाल में लोगों की सेवा के लिए तैयार रहे। जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे (District General Secretary Prasanna Harne) ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में यदि कोई मानव सेवा के लिए निकला था तो वह भाजपा का कार्यकर्ता था। भीषण महामारी में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किये बगैर मानव सेवा की थी। अब स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में हमारे कार्यकर्ता किसी भी संकट का सामना करने तैयार है। भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हमारे यह स्वास्थ्य स्वयंसेवक सेवा के लिये तैयार हैं। कोरोना से बचने अभी सावधानी जरूरी है। वैक्सीन के लिए सभी को प्रेरित करें। मंडल प्रभारी व कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले हमारे यह स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण लेकर सेवा के लिए हैं। संकट की घड़ी में चिकित्सकों के साथ पार्टी का स्वास्थ्य स्वयंसेवक बूथों पर जाकर मानव सेवा करेगा। संचालन महामंत्री पूनम मेषकर ने एवं आभार भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हिना अली, माया केवट, ममता शर्मा, अर्पित मालवीय, नगरमंत्री राहुल पटवा, अनुजा मिश्रा, मनीष शर्मा, राहुल टेहलानी, पंकज दीक्षित, रिंकू शर्मा, राजेश मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।