पंजाब सरकार के विरोध में बनायी मानव श्रंखला

पंजाब सरकार के विरोध में बनायी मानव श्रंखला

इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)के फिरोजपुर (Ferozepur) दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब (Punjab) की कांग्रेसी सरकार (Congress Government) सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) पर मानव श्रंखला बनायी।

BJP 2

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के लक्ष्मण (Dr.K Laxman) के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma)के मार्गदर्शन में आज 12 जनवरी 2022 को मानव श्रंखला बनाकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध किया, साथ ही यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश का पिछड़ा वर्ग मजबूती के साथ खड़ा है। इस अवसर पर जय किशोर चौधरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, धनपाल पटेल, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, कार्यक्रम के संयोजक आशीष मालवीय, मंडल महामंत्री राहुल चौरे, विनोद वारसे, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजू सिकंदर, भारत वर्मा, शैलेंद्र दुबे, ऋषभ दुबे, अभिषेक कनौजिया, राकेश जाधव, किशन मालवीय, जयप्रकाश सचान, जित्तू म्हारे, वीरेंद्र मथुरिया, मनीष गालर, हरप्रीत छाबड़ा, देवेंद्र पटेल, हैप्पी शर्मा, कमलेश गौर, गौरव बड़कुर, कमल सोनी, उपनिषद दुबे, रोहित सलूकी, गौरी शंकर चौरे, मनजीत कलोसिया, सूदन पटेल, लक्ष्मीनारायण चौहान, विवेक मालवीय, गोविंद महतो, विजय मलैया, गोलू मालवीय, सुधीर गुप्ता, रोहित वेषकर, प्रशांत राजपूत, अनिल पटेल, लखन पुरी गोस्वामी, मनीष जायसवाल, मोंटी ठाकुर, विशाल ठाकुर, सुधीर गौर, बेअंत सिंह बंजारा, शैलेश योना आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!