जीनियस प्लानेट में हुआ ओलंपियन विवेक सागर का सम्मान

जीनियस प्लानेट में हुआ ओलंपियन विवेक सागर का सम्मान

इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सैकंड्री स्कूल (Genius Planet Senior Secondary School) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के चमकते सितारे और ओलंपियन विवेक सागर (Olympian Vivek Sagar) का सम्मान किया। हाल ही में भारत (India) ने एशियन चैम्पियन ट्राफी (Asian Champion Trophy) का फाइनल जीता है जिसमें विवेक भारतीय टीम का हिस्सा रहे और टीम को फाइनल जिताने में अहम् भूमिका निभाई।

इस सम्मान समारोह में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा (Chief Municipal Officer Smt. Ritu Mehra), पत्रकार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीएसए के संस्थापक शिव भारद्वाज (Shiv Bhardwaj), पूर्व हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद यूनिस सिद्दीकी (Mohd. Yunis Siddiqui), संचालक मो. जाफर (Mohd. Jaffer) एवं मनीता सिद्दीकी (Manita Siddiqui), प्राचार्य विशाल शुक्ला (Vishal Shukla) ने शॉल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर विवेक सागर का सम्मान किया। विवेक के बड़े भाई विद्यासागर भी मौजूद थे। सभी विद्यार्थी विवेक सागर को अपने बीच पाकर बहुत ही प्रसन्न हुए। विवेक ने विद्यार्थियों को कहा कि वह अपना 100 प्रतिशत दें, चाहे वह पढ़ाई हो या खेल का मैदान तभी सफलता मिलेगी और कभी अपने शिक्षक और कोच के दिए निर्देशों की अवमानना न करें उनके बताये बताए हुए तरीकों को अपनाएं।

विवेक सागर ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी यूनिस सिद्दीकी मौलाना साहब की 48 वर्ष पुरानी हॉकी को अपने हाथों में लेकर तस्वीर निकलवाई और कहा कि यह मेरी हॉकी से वजऩ में 3 गुना भारी है कैसे इतनी भारी हॉकी से खेलते होंगे। संचालक जाफऱ सिद्दीकी ने विवेक को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश के 140 करोड़ जनता से देश की टीम के लिए 14 चुनकर जाते हैं, उनमें मैदान पर जब विवेक खेल रहा होता है तो हमें गर्व होता है और वह खिलाड़ी हमारे बीच सहज ही मेरे बुलावे पर हमेशा आ जाता है, हम बड़े ही भाग्यशाली हैं।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!