कब मनायें दीपावली, कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा ने सुनाया फैसला

Post by: Rohit Nage

When to celebrate Diwali, ritualistic Brahmin Mahasabha gave its decision
  • दीपावली लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को ही होगा, कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा का फैसला

इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकडग़ंज इटारसी में कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा की बैठक नगर पुरोहित पंडित संदीप दुबे की अध्यक्षता में हुई जिसमें दीपावली त्योहार के संबंध में निर्णय लिए। बैठक में पं. अशोक शर्मा, पं. अनिल मिश्रा, पं. शरद परसाई, पं. रामानंद शर्मा, पं. रूपेश दुबे, पं. अमन दुबे, पं. सत्येंद्र पांडे, पं. शरद चंद शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कर्मकांडी ब्राह्मण उपस्थित थे। बैठक में ज्योतिष और पंचांग के आधार पर निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दीपावली मनाई जाएगी।

दोपहर 1.55 से 3.30 तक कुंभ लग्न में एवं दोपहर 3.25 से 4.55 तक मीन लग्न में एवं सायंकाल 4.55 से 6.30 तक मेष लग्न में गोधूलि बेला में दीपावली पूजन होगा। वहीं सायंकाल 6.30 से 8.26 तक वृष लग्न में एवं 8.26 से 10.40 तक मिथुन लग्न में पूजन होगी। इसके अलावा कर्क राशि में 10.40 से 12.59 तक एवं सिंह राशि स्थिर में रात्रि 12.59 से 3.12 तक लक्ष्मी कुबेर आदि की पूजा होगी।

कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा ने निर्णय लिया है कि गादी पूजन 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को 11.49 से 12.10 तक एवं 1.49 से 1.59 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। अन्नकूट महोत्सव के मुहूर्त के संबंध में निर्णय लिया गया है कि 2 नवंबर 2024 दिन शनिवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी। व्यापार मुहूर्त के संबंध में निर्णय लिया गया है कि 3 नवंबर 2024 रविवार को 12.04 से 12.16 तक व्यापार का मुहूर्त श्रेयस्कर रहेगा।

error: Content is protected !!