इटारसी। हमारा गांव संगठन मध्यप्रदेश की प्रदेशकार्य समिति की बैठक नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक के गुरूकृपा रिसोर्ट में संपन हुआ। जिसमं प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने संगठन का विस्तार करते हुए राघवेंद्र भलावी छिन्दवाड़ा को प्रदेश सचिव बनाया, साथ ही रंजीत सर्राटी अनूपपुर को प्रदेश खेल प्रमुख नियुक्त किया गया।
प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने कहा प्रदेश में हो रहे आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन-प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मरकाम ने कहा जिला उमरिया में प्रधानमंत्री आवास घोटाला करने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया और ना ही उन्हें बर्खास्त किया। यदि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो हमारा गांव संगठन संपूर्ण मध्यप्रदेश में आंदोलन करेगा। प्रदेश संस्कृति प्रमुख शिवकुमार कुंजाम ने कहा आदिवासियों की संस्कृति खतरे में है जिसको बचाने के संगठन प्रदेश भर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित करके आदिवासी संस्कृति बचाने का काम करेंगे।
संगठन के संस्थापक सदस्य रवि, संगठन के प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मरकाम, प्रदेश सचिव राघवेंद्र भलावी, कार्यकारी अध्यक्ष उजियार सिंह धुर्वे, संस्कृति प्रमुख शिवकुमार कुंजाम, योजना प्रमुख मूलाजी नर्रे सहित उमरिया, मंडला, शहडोल, सीधी, बैतूल, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, पांढुर्ना, अनूपपुर सहित एक दर्जन से अधिक जिले के हमारा गांव संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी संगठन के प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख विकास सेलूकर ने दी।