---Advertisement---

तीन स्थानों पर छापामारी कर जुआ खेलते एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। दीपावली (Diwali) नजदीक आते ही जुआरियों (Gamblers) की गतिविधि बढ़ जाती है। दीपावली पर लक्ष्मी (Lakshmi) को ताश के पत्तों के जरिए अपने पास आमंत्रित करने के लिए लोग गलत तरीका अपनाते हैं और ऐसे में पुलिस जुआरियों के पीछे मुस्तैदी से पड़ जाती है। ऐसे ही तीन स्थानों से सिटी पुलिस (Police) ने करीब एक दर्जन जुआरियों को पकड़कर 17 हजार रपए की नगद राशि और ताश गड्डी जब्त कर जुआ एक्ट (Gambling Act) का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने सबसे पहले घाटली रोड पुलिया के पास पुरानी इटारसी से रंजीत पिता छोटेलाल घरे 29 वर्ष, अजय पिता विनोद चौरसिया 32 वर्ष दोनों निवासी नाला मोहल्ला, संजय पिता विनोद बरखने 24 वर्ष, सचिन पिता महेश कलोसिया 34 वर्ष, दोनों निवासी काबड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी को जुआ खेलते पकड़ा। इनसे ताश के 52 पत्ते और पांच हजार रुपए नगद जब्त किये हैं।

दूसरी कार्रवाई गोंडी मोहल्ला के ग्राउंड पुरानी इटारसी में की है। यहां से सुंदरलाल पिता राधेश्याम मालवीय 35 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी इटारसी, राजकुमार उर्फ झंडू पिता खडकराम साहू 37 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला पुरानी इटारसी, राहुल उर्फ मोनू पिता महेश गंजाम 23 वर्ष निवास काबड मोहल्ला पुरानी इटारसी तथा गोविन्द पिता जगदीश उईके 33 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी इटारसी से 52 ताश के पत्ते व नगदी छह हजार रुपए जब्त किये हैं।

तीसरी कार्रवाई सीपीई के सामने मटन मार्केट के पीछे वाले मैदान में की जहां जुआ खेल रहे विकास पिता राजेन्द्र वैष्णव 29 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी इटारसी, सतराम पिता सुरेश चौरे 25 वर्ष निवासी न्यास कालोनी इटारसी और नीलेश पिता राकेश बहोतरा 34 वर्ष निवासी शनि मंदिर के पीछे पुरानी इटारसी को गिरफ्तार कर उनसे 52 ताश के पत्ते और छह हजार रुपए जब्त किये हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.