![आंगनवाडिय़ों का संचालन 30 जून तक अब प्रात: 8 बजे से होगा आंगनवाडिय़ों का संचालन 30 जून तक अब प्रात: 8 बजे से होगा](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/05/Aanganwadi-jpg.webp)
आंगनवाडिय़ों का संचालन 30 जून तक अब प्रात: 8 बजे से होगा
नर्मदापुरम। भीषण गर्मी में मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आगामी 30 जून तक आंगनबाडिय़ो का संचालन प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ने बताया है कि आंगनबाड़ी खुलने का समय प्रात: 8 बजे, बच्चों के लिए नाश्ते का समय प्रात: 9 बजे, बच्चो को भोजन का समय प्रात: 10.30 तथा बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 12 बजे होगी।
दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियां पूर्ववत संचालित की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 30 जून तक प्रभावशील रहेगा।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)
CATEGORIES Narmadapuram News