मध्यप्रदेश में 75 हजार जैविक कृषक तैयार करेगा भाजपा किसान मोर्चा

9 दिसंबर से किसान गौरव यात्रा मुख्यमंत्री आवास से होगी प्रारंभ
नर्मदापुरम।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश में 75 हजार जैविक कृषक तैयार करेगा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भूमि सुपोषण अभियान के तहत 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने यहां संभाग मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय में मीडिया से कही।

श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश की हर विधानसभा में किसान गौरव रथ यात्रा पहुंचेगी जिसके तहत स्थानीय किसानों को सरकार के द्वारा किसान कल्याण निधि, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, खेत सड़क योजना, अनुदान योजना के हितग्राहियों तक पहुंचने की रूपरेखा तय की गई है। उन्होंने कहा कि किसान गौरव यात्रा के माध्यम से मोर्चा प्रदेश के 75 हजार जैविक कृषक तैयार करेगा एवं प्रदेश के अन्नदाताओं को पार्टी से जोड़ेगा।

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री निखिलेश चतुर्वेदी, पवन बालिया, जिला उपाध्यक्ष विवेक साध, योगेन्द्र चंदेल, कार्यालय मंत्री नंदकिशोर यादव उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि किसान गौरव रथयात्रा प्रत्येक जिले की विधानसभा में पहुंचेगा जहां हितग्राहियों से भेंट कर उनसे वार्ता करेगा। जिला स्तर पर किए गए एतिहासिंक कार्यो का वर्णन के साथ किसानों के द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती नवाचार को प्रोत्साहन दे उनका सम्मान किया जावेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में अनेक योजनाओं को लाकर प्रदेश में कृषि को एक नए आयाम से जोडऩे का कार्य किया है, जिसका परिणाम प्रदेश को लगातार वर्ष कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव मिला। प्रदेश सरकार की नीति का ही परिणाम है कि किसान कृषि नवाचार से जुड़े किसान की कृषि लागत कम हो, उत्पादन अधिक हो और सरकार उचित दाम पर कृषि उपज खरीदे जिससे किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि उपज को नुकसान होता है तो उसकी क्षतिपूर्ति राज्य सरकार तत्काल कर रही है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!