राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे भाजपायी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’
नर्मदापुरम।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले से हजारों कार्यकर्ता रविवार सुबह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के नवीन प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल का यह कार्यालय हमारा मोस्ट मार्डन कार्यालय होगा। यह हमारा ऑफिस नहीं हैं, यह हमारा संस्कार केन्द्र है। यहां आकर कार्यकर्ता संस्कार लेता है। अपने जीवन को कैसे विचार के लिए लगाकर खपा दिया जाता है ऐसा वो संस्कार लेकर यहां से जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली बहना योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने प्रदेश सरकार साकार कर रही है।

दोपहर को संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज विरोधी भी हमसे टकराने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, यह भाजपा की ताकत है। यह विरोधियों की हालत खराब करने का समय है। उन्होंने कहा कि मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आग्रह करूंगा कि आप तर्क, विषय और मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाइए। जनता आपका इंतजार कर रही है। कार्यक्रम में जिले के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक शामिल हुए।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के आव्हान पर नर्मदापुरम जिले के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने अपने बूथ केन्द्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 99वें एपिसोड ”मन की बात’ कार्यक्रम को आमजन के साथ उत्साहपूर्वक सुना।

अंग दान पर की चर्चा

देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समय में अंग दान बहुत बड़ा विषय है। अंग दान को आसान बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में एक जैसी पॉलिसी पर भी काम हो रहा है। इस दिशा में राज्यों के डोमिसाइल की शर्त को हटाने का निर्णय भी लिया गया है, यानी, अब देश के किसी भी राज्य में जाकर मरीज आर्गन प्राप्त करने के लिए रजिस्टर करवा पाएगा।

नारी शक्ति की बड़ी भूमिका

श्री मोदी ने देश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए एक और उपलब्धि भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर की वैज्ञानिक ज्योतिर्मयी मोहंती ने भी हासिल की है। भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!