---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का स्वागत किया

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। आज सुबह ट्रेन संख्या 18610 कुर्ला-रांची एक्सप्रेस (Kurla-Ranchi Express) द्वारा सुबह-5 बजे भारत सरकार (Government of India) में फूड प्रोसेसिंग एवं जल शक्ति  मंत्रालय (Ministry of Food Processing and Jal Shakti) कैबिनेट मिनिस्टर प्रहलाद पटेल (Cabinet Minister Prahlad Patel) का इटारसी रेल जंक्शन ( Itarsi Rail Junction) पर आगमन हुआ।
रेल जंक्शन पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान रेल जंक्शन पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी भारी दल-बल के साथ उपस्थित रहे। तत्पश्चात मंत्री श्री पटेल यहां से कार द्वारा सर्किट हाऊस नर्मदापुरम पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम पतित पावनी मां नमज़्दा के दर्शन किये तत्पश्चात सर्किट हाउस के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता भाजपा संगठन जिला प्रभारी राकेश सिंह जादौन, भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता वार्ड पार्षद शिव किशोर रावत, भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा इटारसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा इटारसी किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश मालवीय, आशीष भदोरिया, आशुतोष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, इटारसी नगर युवा मोर्चा कार्यकर्ता अमन अग्रवाल, सोनू मल्होत्रा, संजय युवने एवं अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी एवं प्रशासनिक स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.