इटारसी। एक युवक चार साल रेप (Rape) के आरोप में जेल में रहा। जमानत पर आया तो चार साल पूर्व जिस लड़की से रेप के मामले में जेल में रहा, उसकी बुआ की लड़की को मोबाइल (Mobile) से मैसेज करके दबाव बनाने लगा कि अपने मामा की लड़की से बात कराओ, वह धमकी भी दे रहा है कि वह उसे भगाकर ले जाएगा। हालांकि पुलिस को दिये बयान में उसने साफ इनकार किया है कि जिस नंबर से मैसेज (Message) आना बताया जा रहा है, वह नंबर उसका है ही नहीं। अब पुलिस ने नंबर (Number) को सायबर सेल (Cyber Cell) भेजा है ताकि नंबर की सच्चाई सामने आ सके।
मामला है ग्राम धाईं सोंठिया (Village Dhai Sonthia) का। यहा की एक 24 वर्षीय युवती ने एडिशनल एसपी (Additional SP) को शिकायत की थी कि गांव का आनंद पिता दिलीप सिंह ठाकुर उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। शिकायत पर पथरोटा पुलिस (Patrota Police) ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामले की जांच एएसआई रेखा मुनिया कर रही हैं। आरोपी आनंद वर्तमान फरियादी युवती की मामा की लड़की से रेप के आरोप में चार वर्ष जेल में रहा है और अभी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर छूटकर आया है। आरोप हैं कि वह युवती के मोबाइल पर मैसेज करता है कि अपनी मामा की लड़की से बात कराओ, वह उसे भगाकर ले जाएगा, उससे शादी करना चाहता है। वह लगातार दबाव बना रहा है। हालांकि पुलिस को दिये बयान में आरोपी ने मैसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर उसका होने से साफ इनकार कर दिया है। अब पुलिस ने नंबर को सायबर सेल भेजा है ताकि सच्चाई का पता लग सके।
चार साल में जेल से आया, फिर करने लगा लड़की को परेशान


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement














