इटारसी। पुलिस ने अज्जू उर्फ अजय भदौरिया हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नाला मोहल्ले से गिरफ्तार करना बताया है। बात दें कि आरोपी ने पुराने विवाद के चलते अज्जू को चाकू मार दिया था।
गोविंद उर्फ छोटू भदौरिया पिता राजू भदौरिया 28 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला ने पुरानी रंजिश के चलते 19 अगस्त को इटारसी के लिए न्यूयार्ड के रामनगर में रात 10:45 बजे झगड़े के दौरान चाकू मारकर अज्जू उर्फ अजय भदौरिया की हत्या कर दी थी। बीच-बचाव कर रहे मृतक के साथी नितेश बोरासी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने 1 हफ्ते के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आज आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद इटारसी न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी गोविंद उर्फ छोटू भदौरिया को जिला जेल रवाना कर दिया है। आरोपी को पकडऩे के लिए एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में बनी टीम में एसआई रिपुदमन सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत तिवारी, कांस्टेबल अरविंद बैरागी शामिल थे।
[adrotate banner="7"]
रामनगर में हुई अज्जू हत्याकांड का आरोपी छोटू भदौरिया गिरफ्तार


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









