भगवान परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

भगवान परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

नर्मदापुरम। भगवान श्री परशुराम जयंती प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मातृशक्ति एवं बालक बालिकाओं के लिए तिलक भवन सेठानी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान धर्म आधारित पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुतिकरण, धर्म आधारित, मर्यादित फिल्मी व अन्य गीतों पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति लगभग 50 बालक बालिका एवं महिलाओं ने दी।

कार्यक्रम में पूर्वी शर्मा, विवान कटारे, अवनी उपाध्याय, आन्वी उपाध्याय, रितिका दुबे, परी, हर्षिता, वेदांशी मिश्रा, तेजस्विनी मिश्रा, प्रियांशी, प्रिया शर्मा, ईशा शर्मा, नव्य शर्मा, अनन्या, आरना, अभिराज दुबे, शुभम पाठक, मृदुल तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, मधु बबली, सोना, निधि दीक्षित, आरती शर्मा, सरोज शर्मा, ज्योति पाराशर, नीतू पाठक, सुनीता पांडे एवं मुस्कान दुबे ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके समाज की संरक्षक श्रीमती मांडवी शर्मा, श्रीमती सफलता तिवारी, श्रीमती संध्या थापक, जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा दुबे एवं समस्त पदाधिकारियों ने किया।

श्रीमती आशा दुबे ने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत दिया। सभी बच्चों को समान रूप से पुरस्कार दिए। कल शोभायात्रा में पीली साड़ी में महिलाओं को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती संध्या बादल, श्रीमती राधा पुरोहित, नगर अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती निधि दीक्षित, तहसील अध्यक्ष समिति चित्रा शर्मा उपस्थित रहीं। संचालन आरती शर्मा एवं भारती शर्मा ने, आभार प्रदर्शन श्रीमती संध्या थापक ने किया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!