---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बहनों के लिए घोषणा की जिसके तहत प्रत्येक महिला को सावन माह में 450 रुपए में गैस सिलिंडर (Gas Cylinder) मिलने का बोला गया। परन्तु यह घोषणा झूठी साबित हुयी। आज दिनांक को किसी भी महिलाओं को 450 रूपए में गैस का सिलिंडर नहीं दिया गया। जब आमजन गैस एजेंसी (Gas Agency) पहुंचे तो गैस का सिलिंडर 1127 रुपए में ही मिल रहा है बताया गया। जिसके विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी ने आम जनता को लॉलीपॉप (Lollipop) बांटकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal) ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार झूठी घोषणाएं कर आमजन की वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं । एक और मुख्यमंत्री कहते हैं कि मेरी प्यारी बहनों सावन माह में आपको गैस सिलिंडर 450 रुपए में दिया जाएगा परन्तु वास्तविकता यह है कि किसी भी महिला को 450 रुपए में गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री का डर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, सत्ता जाने के डर से मुख्यमंत्री उल जलूल घोषणाएं कर रहे हैं। यह तो स्पष्ट है कि प्रदेश में शिवराज सिंह (Shivraj Singh) की सरकार जा रही है, परन्तु कुछ सीट बढ़ जाए इसी लालच में मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को लगातार गुमराह कर रहे हैं । जिसकी हम कड़े शब्दों मे निंदा करते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष नीलम गांधी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, अजय मिश्रा, लखन बैस, संजय नगरिया, पंकज राठौर, अनिल राठी, नीलेश मालोनिया, देवी मालवीय, यूनुस पठान, अरविंद मोनी चंद्रवंशी, अमित कापरे, संजय ठाकुर, गुफरान अंसारी, पप्पी अनिल सोनकिया, दिलीप गोस्वामी, अर्जुन भोला, सर्वप्रीत भाटिया, पंकज पटेल, मनीष चौधरी, राहुल दुबे, दिनेश बलोरिया, अमल सरकार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, नगर अध्यक्ष सौम्य दुबे, गौरव चौधरी, हिमांशु बाबू अग्रवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मयंक चौरे, जावेद खान, जयदीप महलाहा, उत्सव दुबे, प्रणीत मिश्रा, अर्चित नामदेव, प्रणय मिश्रा, सुमित तुरानी, हर्ष नामदेव, मितेश कनोजिया, राजा कनोजिया, युवराज चौधरी आदि उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.