कलेक्टर ने परखी सड़क की गुणवत्ता, फोरलेन ब्रिज निर्माण का निरीक्षण भी किया

कलेक्टर ने परखी सड़क की गुणवत्ता, फोरलेन ब्रिज निर्माण का निरीक्षण भी किया

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरुवार को नर्मदापुरम जिले के भोपाल तिराहा से बुदनी तक बनने वाली निर्माणाधीन सड़क एवं ब्रिज का अवलोकन किया। उन्होंने तवा नदी पर फोरलेन उच्च स्तरीय ब्रिज निर्माण के कार्य का भी निरीक्षण किया। माखन नगर पहुंचकर नवनिर्मित आईटीआई भवन का अंदर से अवलोकन किया। उन्होंने पिपरिया की ओर जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। माखन नगर में सीएम राईज स्कूल का निरीक्षण किया।

सड़क एवं ब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस बात की जांच की कि सड़क व ब्रिज निर्धारित मापदंड के अनुसार बन रही है कि नहीं। उन्होंने मौके पर ही मशीन से सड़क खुदवाकर उसका लेयर देखा। नई रोड सीधे बुदनी को कनेक्ट करेगी। नर्मदा नदी पर जो उच्च स्तरीय सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है उस निर्माण कार्य की लागत 129.68 करोड रुपए है। ब्रिज की लंबाई 780.80 मीटर एवं पुल की चौड़ाई 12 मीटर है। ब्रिज की ऊंचाई 21 मीटर है जो कि पुराने पुल से 1 मीटर अधिक है। ब्रिज का कार्य लगभग लगभग पूर्ण हो चुका है। सड़क का कार्य प्रगति पर है। एसडीओ ब्रिज कॉरपोरेशन आत्माराम मौरे ने बताया कि इस पुल एवं सड़क के बनने से नर्मदापुरम से सीहोर जाने वालों को लाभ होगा, साथ ही नर्मदा पुरम से आम जनों को भी आने जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही सलकनपुर जाने के लिए भी इस पुल का उपयोग किया जाएगा।

पुल एवं सड़क का कार्य 2024 में पूर्ण हो जाएगा। कलेक्टर ने तवा नदी पर 4 लेन उच्च स्तरीय सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। चार लेन उच्च स्तरीय पुल का निर्माण 148.97 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। पर्यटन के लिए भी आने जाने एवं नर्मदापुरम आने जाने वाले लोगों को लाभ होगा। पुल फोरलेन होने से भविष्य में बढऩे वाला यातायात भी सुगमता से सुचारू रहेगा। फोरलेन पुल का निर्माण कार्य 2026 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए की ब्रिज पुरी गुणवत्ता के साथ बनाई जाए। निर्धारित मापदंड का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। कलेक्टर ने माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली 2.7 किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया कलेक्टर ने माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली 2.7 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान के उन्होंने साइड में गड्ढा कर सड़क की स्थिति का अवलोकन किया।

बताया गया कि सड़क में गिट्टी डालकर सीआरएम डालेंगे। इसके दोनों किनारों पर चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। दोनों और 7-7 मीटर चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। बीच में 1 किलोमीटर का डिवाइड रहेगा और पटरी भी बनेगी। बाबई के शहरी क्षेत्र में सड़क स्थित होने के कारण ट्रैफिक एवं अन्य समस्याएं होती है। लोक निर्माण विभाग 14 नवंबर 2024 तक उक्त सड़क का निर्माण कार्य पूरा करके देगा। 1.22 किमी सड़क में डामरीकरण एवं 1.48 किलोमीटर सड़क में सीसी रोड रहेगा। कलेक्टर ने माखन नगर में नवनिर्मित आईआईटी भवन का अवलोकन किया। 15 जून को भवन को हैंडोवर कर दिया जाएगा।

आईआईटी भवन में लैब, डायनिंग एरिया, किचन स्टोर्स प्लांटेशन एवं क्लास रूम का निरीक्षण किया। सीएम राइज स्कूल 41 करोड रुपए की लागत से निर्मित हो रहा है जो 18 माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नीता कौरी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संजय रैकवार, एसडीओ राजीव पाठक, एसडीओ ब्रिज कॉर्पोरेशन आत्माराम मौरे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू मयंक शुक्ला, तहसीलदार सुनील गढ़वाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!