---Advertisement---

प्रशासन तथा स्थानीय लोगों का समन्वय क्षेत्र को विकसित करने के लिए आवश्यक

By
—
On:
Follow Us
  • – क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

नर्मदापुरम। पचमढ़ी पूरे देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए एक विशेष पहचान रखता है, संपूर्ण पचमढ़ी क्षेत्र हमारे लिए एक धरोहर स्थल है इसके विकास के लिए राजस्व, वन, पर्यटन, साडा, केंट आदि विभागों तथा स्थानीय लोगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए एक जॉइंट फोरम का गठन करें जिससे स्थानीय स्तर के मुद्दों तथा विकास आदि कार्यों पर रणनीति बनाकर कार्य किया जाए।

उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने पचमढ़ी में तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य द्वारा पर्यटन तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। पचमढ़ी में उनके क्रियान्वयन के लिए स्थानीय प्रशासन तथा साडा एवं अन्य विभागों को बेहतर आपसी तालमेल के साथ कार्य करना पड़ेगा। पचमढ़ी में सीएम राइस स्कूल भवन निर्माण के लिए अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया को छावनी परिषद पचमढ़ी एवं साडा से आपसी समन्वय कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही साथ पचमढ़ी स्थित शासकीय महाविद्यालय भवन के विषय पर कलेक्टर द्वारा विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए महादेव मेला में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की एवं आने वाले दिनों में उन सुविधाओं को और भी बेहतर बनानें के संबंध में अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ कलेक्टर द्वारा पचमढ़ी पहुंच मार्ग एवं क्षेत्र की अन्य सड़कों का सुधार कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करवाने के लिए तथा आवश्यकता पडऩे पर कुछ स्थानों पर पेवर ब्लॉक का कार्य भी करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने पचमढ़ी क्षेत्र में अवैध तरीके से अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई करने के लिए एसडीएम पिपरिया को निर्देशित किया है।

विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर सुश्री मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संपूर्ण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के लिए जो भी आवश्यक कार्य हैं जिसमे 33 केवी विद्युत लाइन से संबंधित कार्य भी हैं उनको यथाशीघ्र एवं नियम अनुसार क्रियान्वित करें। कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा कि पचमढ़ी में पर्यटन का मुख्य आकर्षण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य है इसकी रक्षा करने के लिए एवं इसमें वृद्धि के लिए हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से वृक्षारोपण के लिए विशेष अभियान चलाएं एवं स्थानीय लोगों को जागरूक करें। साथ ही साथ संपूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता आदि समुचित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया, कमल धूत पूर्व अध्यक्ष साडा आदि उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.