---Advertisement---

सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की तिथि बढ़ाई, अब 25 जून तक होगी खरीदी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। सरकार (Government) ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तिथि बढ़ा दी है, अब 31 मई की जगह 25 जून तक उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की जाएगी। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की सवधि समय-समय पर बढ़ाई जाकर 31 मई 2024 निर्धारित की गई थी, अब प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में गेहूं की आवक एवं किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्रदान करने हेतु उपार्जन की अवधि 25 जून 2024 तक बढ़ाई गई है।

मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Madhya Pradesh Government Food, Civil Supplies and Consumer Protection Department) के अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज (Smita Bhardwaj) ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स (Collectors) को संबोधित पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि वे विभाग द्वारा जारी exit protocol में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार जिन उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं की आवक नहीं हो रही है, उन केन्द्रों को जिला उपार्जन समिति के अनुमोदन से बंद किया जा सकेगा। जिले की कृषि उपज मंडियों/उप मंडियों (जिसमें नियमित उपज की नीलामी होती है) में उपार्जन केन्द्र अनिवार्यता विस्तारित अवधि तक संचालित किए जाएं।

वर्तमान में किसी कृषि उपज मंडी/उप मंडी में उपार्जन केन्द्र स्थापित न होने पर नज़दीक के उपार्जन केन्द्र को कृषि उपज मंडी/उप मंडी में स्थानांतरित किया जाए। कृषि उपज मंडी/उप मंडी के अतिरिक्त अन्य उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं की आवक होने पर उपार्जन केन्द्र विस्तारित अवधि तक केन्द्र संचालित रखे जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि विकासखंड में एक उपार्जन केन्द्र अनिवार्य रूप से संचालित रहे। समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं को कवर्ड गोदाम/शेड में रखा जाए, ताकि वर्षा से उपार्जित गेहूं को सुरक्षित रखा जा सके। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मापदण्ड अनुसार ही उपार्जन सुनिश्चित किया जाए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.