श्रद्धा से मनाया जा रहा है गुरुपर्व, मत्था टेका, लंगर चखा

श्रद्धा से मनाया जा रहा है गुरुपर्व, मत्था टेका, लंगर चखा

इटारसी। सिखों के पहले गुरु नानक देव जी की जयंती आज जयंती मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक महीने के पूर्णिमा पर गुरु पर्व मनाया जाता है। गुरू नानक जयंती पर गुरुद्वारे में बड़े स्तर पर लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह ने बताया श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के कार्यक्रम। 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से श्री अखंड पाठ साहब से जयंती समारोह प्रारंभ हुए थे। इसी दिन दोपहर में नगर कीर्तन निकाला गया था। 26 नवंबर को बच्चों के विशेष कीर्तन दीवान शाम 6:45 बजे से 8:30 बजे तक, कीर्तन भाई गगनदीप सिंह बटाला वालों के रात 8:30 से 10 बजे, कीर्तन स्त्री सत्संग रात्रि 10 बजे से 10:30 बजे तक हुए।

आज गुरुपर्व के मौके पर 27 नवंबर को सुबह 9:30 बजे संपूर्ण भोग श्री अखंड पाठ, 9:30 से 10:45 बजे तक गुुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा कीर्तन, 10:45 से 11 बजे तक भाई जोगा सिंह, 11 से 11:45 बजे तक भाई अजीत सिंघ और 11:45 से दोपहर 1:30 बजे तक भाई गगनदीप सिंघ द्वारा कीर्तन हुए। दोपहर में गुरु का लंगर प्रारंभ हुआ जो अभी जारी है। आज शाम को पाठ साहिब श्री ररिरास साहिब, भाई जोगा सिंघ, भाई अजीत सिंघ, भाई गगनदीप सिंघ द्वारा कीर्तन, स्त्री सत्संगके बाद रात्रि 12:30 बजे संपूर्ण समाप्ति होगी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!