---Advertisement---

डॉक्टर्स डे एवं बैंक स्थापना दिवस पर सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। 30 वे डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को एवं भारतीय स्टेट बैंक (state Bank of India) की 66 वी स्थापना दिवस पर बैंक कर्मियों द्वारा खाता धारकों को दी जा रही संतोषपूर्ण सेवाओं के लिए शिक्षक कल्याण संगठन ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार दुबे (Convenor Rajkumar Dubey) ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल में डॉ. अर्पित त्रिवेदी, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह चौहान, डॉ विकास जैतपुरिया, डॉ गोपाल दंडोतिया आदि को गुलाब के फूल भेंट कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए सम्मानित किया। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में बैंक मैनेजर मिलिंद उईके के साथ सकल बैंक कर्मियों को गुलाब के पुष्प भेंट कर उनकी सराहनीय सेवाओं को याद कर सम्मानित किया। इस मनोबल बढ़ाने वाले कार्य के लिए बैंक प्रबंधक उईके ने संगठन का आभार माना।
इस अवसर पर संगठन से उषा कश्यप, शकुन्तला आचार्य, कमोद दुबे, अनिता राठौर, संगीता शर्मा, अंतरा राठौर, राजकुमार दुबे, सुरेश कुमार चिमानिया, अशोक मालवीय, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, घनश्याम शर्मा, आनन्द दीवान, सदन मालवीय, सुनील दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.