जानिये ज्योतिष की नजर में कैसा रहेगा साल 2023

जानिये ज्योतिष की नजर में कैसा रहेगा साल 2023

नए साल में 162 सर्वार्थ सिद्धि योग, 143 रवि योग, 33 अमृत सिद्धि योग रहेंगे

इटारसी। इस बार नया वर्ष 2023 रविवार को अश्विनी नक्षत्र में प्रारंभ होगा। नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय काल के समय चंद्रमा मेष राशि में गुरु मीन राशि में मार्गी बुध अस्त होगा तथा शनि मकर राशि में चलित रहेंगे। कैलेंडर वर्ष 2023 के कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं।

शिव सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, बुधादित्य योगों के साथ अश्विनी नक्षत्र में नव वर्ष का शुभारंभ। नववर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में होगा। सुर्योदय, धनु लग्न में रहेगा। नए साल में 162 सर्वार्थसिद्धि योग, 143 रवि योग, 33 अमृत सिद्धि योग रहेंगे।

शिव, सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, बुधादित्य योगों के साथ अश्विनी नक्षत्र में नव वर्ष का शुभारंभ चर्तुमास की जगह पंचम मास रहेगा

सूर्य 15 जनवरी को धनु से मकर में प्रवेश करेगा। चंद्र सवा दो दिन में बदलते रहते हैं। मंगल 12 मार्च रात्रि 1 बजे से वृषभ से मिथुन राशि में, बुध 7 फरवरी से धनु से मकर में, गुरू 22 अप्रैल को मीन से मेष राशि में, शुक्र 22 जनवरी को मकर से कुंभ में, शनि 17 जनवरी को मकर से कुंभ राशि में, राहु 30 अक्टूबर को मेष से मीन राशि में, केतू 30 अक्टूबर को तुला से कन्या राशि में प्रवेश करेेगा।

विकास के दृष्टिकोण से भारत के लिए 2023 अच्छा रहेगा, विकास होगा तथा लोगों की इनकम बढ़ेगी अर्थात प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी। व्यापार तथा उद्योग विकास के नए-नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे।

मां चामुण्डा दरबार भोपाल के पुजारी गुरू पं. रामजीवन दुबे ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्य धनु से मकर में रात्रि 3 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रंाति का पर्व पुण्यकाल सुर्योदय से अस्त तक दिनभर रहेगा। पवित्र नदियों में स्नान दान पुण्य होंगे। खिचड़ी, तिल के लड्डू, कंबल, गरम कपड़े दान करना लाभ देगा। वाहन बराह, उपवाहन वृष, वस्त्र हरा, चंदन लेपन रहेगा।

मेष-लाभ, वृष-तनाव, मिथुन-सुख, कर्क-पदोन्नति, सिंह-भूमि लाभ, कन्या-रोग, कष्ट, तुला-सफलता, वृश्चिक-स्थानान्तरण, धनु-सम्मान, मकर-कष्ट, कुंभ-यश प्राप्ति, मीन-मांगलिक कार्य होंगे। नववर्ष में 94 दिन सर्वार्थसिद्धि योग, 21 दिन अमृत सिद्धि योग, चार गुरू पुष्य दो बार रवि पुष्य के अलावा अन्य दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा।

ये रहेंगी शुभ विवाह की तिथियां

नववर्ष 2023 में शुभ विवाह की तिथियां
जनवरी:
15, 16, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27-10 दिन
26 जनवरी बसंत पंचमी को शादियों का अबूझ महुर्त।
फरवरी: 1, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 27, 28-18 दिन
18 फरवरी महाशिवरात्रि को शादी का अबूझ मुहूर्त वर्षा बाद। परिघ व शिवयोग में वर्षों बाद शिवरात्रि पर बना शादी के लिए मुहूर्त: वर्ष 2023 में 18 फरवरी को आने वाली शिवरात्रि इस बार बेहद शुभ है। क्योंकि इस दिन कई विशेष योग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि पर तीन ग्रहों के एक राशि में उपस्थित होने के कारण त्रिग्रही योग बन रहा है। वहीं परिघ और शिव योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में महादेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन विवाह समारोह की तिथि बेहद शुभ है।
मार्च: 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14-9 दिन
15 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन के सूर्य खरमास में शादियां बंद रहेंगी। गुरू शुक्र 21 मार्च से 29 अप्रैल तक अस्त रहेंगे। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया शादी का अबूझ महुर्त माना गया है परंतु ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरू अस्त होने से शादी वर्जित मानी गई हैं। शादियां नहीं होंगी।
अप्रैल: 30 (1 दिन)
मई: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 30, 31-22 दिन सर्वाधिक शादियां होंगी।
जून: 1, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 22, 23, 25, 26, 27, 28-15 दिन शादी।
27 जून भड़ली नवमी गुप्त नवरात्रि में शादी का अबूझ महुर्त।
29 जून देवशयनी एकादशी से 23 नवंबर देव उठनी एकादशी चतुर्थमास में कर्क , सिंह, कन्या, तुला के सूर्य में चार माह शादियां बंद रहेंगी।
नवंबर: 24, 27, 28, 29-4 दिन शादी।
दिसंबर: 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 13, 14, 15-10 दिन शादी। 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2024 तक धनु के सूर्य खरमास में शादियां बंद रहेंगी।

नववर्ष में सोमवती अमावस

20 फरवरी, 17 जुलाई, 13 नवंबर को वर्ष में तीन सोमवती अमावस्या आवेंगी। श्रावण मास दो रहेंगे। 4 जुलाई से 2 अगस्त प्रथम श्रावण मास रहेगा। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक द्वितीय श्रावण मास रहेगा। जुलाई 10, 17, 24 अगस्त 7, 14, 21, 28 को श्रावण सोमवार सात रहेंगे। इस वर्ष में चर्तुमास की जगह पंचम मास रहेगा।

नववर्ष में ग्रहण

20 अप्रैल सूर्यग्रहण, 5 मई चंद्रग्रहण, 14 अक्टूबर सूर्यग्रहण यह भारत में नहीं दिखाई देंगे, 28 अक्टूबर चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा।

नववर्ष में राशियों पर असर

मेष, वृश्चिक: इन राशि के जातकों सफलता तो मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा।
वृष, तुला: इन दोनों राशियों के लिए नया साल शिक्षा के क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। तो वहीं अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।
मिथुन और कन्या: सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। तो वहीं इन्हें भी इंक्रीमेंट मिल सकता है।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को नया साल कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है।
सिंह: सिंह राशि वालों को मेहनत करनी पड़ेगी। इसी के बाद आपको सफलता मिलेगी।
धनु: धनु राशि वालों के अभी तक रुके कार्य पूरे होंगे। साथ ही इस राशि वालों को धर्म लाभ मिलने लगेगा।
कुंभ, मकर: इन दोनों ही राशि के जातकों पर पारिवारिक जि मेदारियां बढ़ सकती हैं। तो वहीं वाहन सुख—सुविधाओं में वृद्धि होगी। लेकिन ये साल विवादों भरा रह सकता है। इसलिए कोशिश करें कि विवादों से दूर रहें।
मीन: मीन राशि वालों को मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इनको पूजन करने से लाभ होगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!