नगरपालिका अध्यक्ष ने किया वार्ड 02, 18 में सड़क, नाली निर्माण का निरीक्षण

नगरपालिका अध्यक्ष ने किया वार्ड 02, 18 में सड़क, नाली निर्माण का निरीक्षण

वार्ड 18 में मेटेरियल की थिकनेस को लेकर सुपरवाइजर को चेताया
इटारसी।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज वार्ड 2 और वार्ड 18 में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 18 में भारत माता चौराहे पर बन रही रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद मनीषा बंजारा और सांसद प्रतिनिधि हन्नू बंजारा मुख्य रूप से मौजूद थे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने यहां सड़क निर्माण कार्य देख रहे सुपरवाइजर सुरेश पाल से कहा कि मटेरियल में पानी बहुत नजर आ रहा है, इसकी थिकनेस को थोड़ा अच्छा करो, पानी नजर ना आए। यहां पर एक नाला निर्माण के लिए भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने स्थान देखा। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री आदित्य पांडे भी मौजूद रहे। इसी तरह वार्ड 2 में नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत के साथ सुदामा मैरिज हॉल के पीछे कॉलोनी का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष ने किया।

यहां पर हाल ही में नाली का निर्माण हुआ है और कुछ अन्य नाली का निर्माण यहां पर होना है। इसी तरह सतपुड़ा कॉलोनी में भी नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री राजपूत के साथ नपा अध्यक्ष श्री चौरे ने निरीक्षण किया। यहां पर नाले में पानी रुकने कि शिकायत उन्हें मिली थी। इसके अलावा मंदिर पर लगाई गई बेंच की गुणवत्ता शिकायत भी आम जनता ने नगरपालिका अध्यक्ष की है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!