भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 2 एवं 3 अप्रैल को मनेगा

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 2 एवं 3 अप्रैल को मनेगा

इटारसी। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 2 और 3 अप्रैल को धार्मिक आस्था और उल्लास से मनाया जाएगा।

आयोजन के लिए महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति का गठन किया गया। समिति में पदाधिकारियों के नाम सर्वसम्मति से घोषित किए गए।इनमें अध्यक्ष नीलेश जैन रेनबो, उपाध्यक्ष प्रकाश मोदी व मितेश जैन, सचिव धर्मेश सिंघवी, सह सचिव सिद्धार्थ गोइल, कोषाध्यक्ष विकास जैन बाबा, प्रवक्ता शैलेष जैन व सौरभ जैन रूपम शामिल हैं।

जयंती के दिन भगवान महावीर की परंपरागत शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इसमें जैन मंदिरों के विमान शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा समिति तैयार करेगी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: