युवा मांझी समाज का मांझी मिलन समारोह आयोजित

युवा मांझी समाज का मांझी मिलन समारोह आयोजित

  • सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार वंशिका केवट को

इटारसी। युवा मांझी समाज (Yuva Manjhi Samaj) का मांझी मिलन समारोह आज रविवार को ईश्वर रेस्टॉरेंट (Ishwar Restaurant) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मांझी समाज युमांस द्वारा दीपावली सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता (Diwali Selfie with Rangoli Competition) के पुरस्कार भी वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमराज रायकवार (Hemraj Raikwar) ने की।

मुख्य अतिथि नगर पलिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure) एवं अतिथि स्वतंत्र कश्यप (Swatantra Kashyap), महेश रायकवार (Mahesh Raikwar), अशोक मासाब (Ashok Masab) उपस्थित हुए। अध्यक्ष संतोष रायकवार (Santosh Raikwar) ने बताया कि भगवान श्री निषादराज (Lord Shri Nishadraj) का सभी ने पूजन किया। स्वागत उद्बोधन संगठन संरक्षक रोहित रायकवार (Rohit Raikwar) ने किया। श्रीमती विमला विजय रायकवार (Mrs. Vimala Vijay Raikwar) को युवा मांझी महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने अपने उद्बोधन में मांझी समाज की पूर्व मांग पर वार्ड नं. 31 में मंगल भवन एवं फिश मार्केट बनाने की घोषणा की।

दीपावली पर्व पर लगभग 21 बालिकाओं एवं महिलाओं व्दारा बनाई मतदान जागरुकता अभियान संदेश पर सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किये। निर्णायक संगठन सचिव रजत रायकवार ने अपने निर्णय में प्रथम वंशिका केवट, संस्कृति कहार द्वितीय, राखी रायकवार तृतीय स्थान दिया। सभी को प्रमाण पत्र दिये। सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि पंकज चौरे एवं अतिथियों ने दिये। सामाजिक कार्यकर्ता स्वतंत्र कश्यप, महेश रायकवार, अशोक गोयले एवं विजय रायकवार ने भी विचार रखे। संचालन मोहन रायकवार ने तथा आभार संजय केवट ने किया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!