विधायक ने किया लाखों की नल जल योजनाओं का भूमि पूजन
MLA did land worship of tap water schemes

विधायक ने किया लाखों की नल जल योजनाओं का भूमि पूजन

सोहागपुर, राजेश शुक्ला। विकासखंड सोहागपुर में विधायक विजयपाल सिंह के प्रयास से जल जीवन मिशन अंतर्गत 20 से अधिक गांव के लिए लाखों रुपए की नल जल योजनाएं स्वीकृत हो चुकी है। शनिवार को विधायक विजयपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के कामतीरंगपुर, घोघरी उरदौन खापा, खरपाबड़, पाठई, मंगरिया आदि गांव में नल जल योजना का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान विधायक विजयपाल सिंह ने भाजपा की पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया।
इस दौरान विधायक के साथ जनपद अध्यक्ष मंजू अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश पटेल, भगवत रघुवंशी, विजय छबड़िया, जनपद सदस्य रामस्वरूप धुर्वे, शंकर लाल पाल, प्रकाश उइके मिथिलेश ठाकुर अश्विनी सरोज अभिनव पालीवाल, सीईओ श्रीराम सोनी, नायब तहसीलदार आर के झरबड़े एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के समय विधायक विजयपाल सिंह (MLA VIJAYPAL SINGH) ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण किया।

विकासखंड में ये योजनाएं हैं स्वीकृत

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड में 23 नल जल योजना (Nal Jal Yojna) स्वीकृत हैं । जिनमें विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाना है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री डीआर सुनहरे ने बताया कामती रंगपुर में 33 लाख 20 हजार की लागत से रिट्रोफिटिंग का कार्य किया जाना है। इसके अलावा खरपाबड़ में 12.31 लाख, पाठई 13.83 लाख, उरदौन 21 .27 लाख ,खापा 30.59 लाख, घोघरी 18.64 लाख एवं मगरिया 21.21 लाख की नल जल योजना का कार्य प्रारंभ होगा। इसमें से केवल कामती रंगपुर में रिट्रोफिटिंग का काम होना है । शेष सभी योजनाएं नवीन कार्य के लिए है।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!