---Advertisement---
Learn Tally Prime

लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के स्वागत के लिए विधायक ने की बैठक

By
On:
Follow Us
  • – प्रत्याशी घोषित के बाद 07 मार्च को प्रथम नगर आगमन पर होगा स्वागत

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार 07 मार्च को नर्मदापुरम पधार रहे हैं। उनके स्वागत के लिए तैयारी चल रही है। इटारसी में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने स्वागत के लिए बैठक वृंदावन गार्डन में बैठक आयोजित की।

बैठक में तय हुआ कि 07 मार्च को इटारसी से बडी संख्या में कार्यकर्ता नर्मदापुरम पहुंचेंगे। यहां रेस्ट हाउस परिसर में सभी एकत्र होंगे और 50 गाडिय़ों से कार्यकर्ता फोनलेन से ब्रांदाभान पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ता नर्मदापुरम भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। विधायक डॉ शर्मा ने सभी कार्यकर्ता से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नर्मदापुरम पहुंचे।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता छोटे भैया चौधरी, टीटू सलूजा, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, अभिषेक तिवारी, महामंत्री राहुल चौरे, पुरानी इटारसी महामंत्री गोविंद मेहतो, महिला मोर्चा मंडल इटारसी अध्यक्ष जागृति भदौरिया, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष बबीता चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर, सभापति राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, अमित विश्वास, कुंदन गौर, शुभम गौर, राहुल प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, शहबाज बेग, आशुतोष अग्रवाल, राजकुमार बाबरिया, पूर्व पार्षद जसबीर सिंह छाबडा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नगर अभिषेक निर्मल, पुरानी इटारसी शुभम चौधरी, पूर्व पार्षद अभिषेक कनोजिया, शैलेंद्र दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!