---Advertisement---

सागर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम सागर करेगा जलप्रदाय

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल को देने हेतु अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में अनुबंध

सागर। सागर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम सागर उन्हें जल की आपूर्ति करेगा। इस हेतु 27 सितंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में नगर निगम सागर एवं एमपी आईडीसी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल को देने हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं एमपी आईडीसी के अधिकारी की उपस्थिति में अनुबंध हुआ।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम सागर द्वारा बनाए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 43 एमएलडी है। वर्तमान में 25 एमएलडी जलशोधन का कार्य किया जा रहा है। एमपी आईडीसी द्वारा 10 एमएलडी जल उद्योगों के लिए देने की मांग की गई है। नगर निगम सागर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता एवं एमपी आईडीसी की मांग अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा उपचारित जल देने तैयार है।

सागर नगर निगम मध्यप्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में अपनी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल एमपी यूआईडीसी को देने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अनुबंध किया है। यह उपलब्धि प्राप्त होने पर नगर निगम सागर आर्थिक रूप से अधिक सक्षम होगा तथा सागर में स्थापित उद्योगों के लिए जल आसानी से उपलब्ध होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.