---Advertisement---

अब ट्रेन में कोई पुलिस कर्मी बिना टिकट यात्रा नहीं कर सकेगा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

जबलपुर/इटारसी। रेलवे (Railway) के जबलपुर मंडल में ट्रेन में वर्दी पहनकर या बिना वर्दी के भी, कोई भी पुलिस (Police) कर्मी बिना टिकट यात्रा नहीं कर सकेगा। ऐसा पहले देखा गया है कि वर्दीधारी ट्रेन में ऐसे ही यात्रा करने लगते हैं। अब ऐसा करना संभव नहीं होगा। कम से कम जबलपुर रेल मंडल (Jabalpur Railway Division) क्षेत्र में तो कतई नहीं।

दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे ( West Central Railway) के जबलपुर मंडल ने ट्रेन में पुलिस द्वारा बिना टिकट यात्रा करने के संबंध में एक फरमान जारी किया है। इसमें जबलपुर मंडल के समस्त टिकट जांच कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि यात्रा के दौरान, वातानुकूलित कोच, शयनयान कोच में कोई भी पुलिस कर्मचारी बिना टिकट, उपयुक्त प्राधिकार पत्र के बिना यात्रा करते पाया जाता है तो उनके विरुद्ध रेल नियमानुसार कार्यवाही कर प्रभारित किया जाये एवं इसकी सूचना वाणिज्य नियंत्रक जबलपुर को अवश्य सूचित किया जाए। सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) पंकज दुबे के हस्ताक्षर से जारी फरमान में स्पष्ट तौर पर कहा है कि इसे अति आवश्यक समझा जाये।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.