---Advertisement---

प्रेक्षक आर गिरीश ने किया मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। विधानसभा चुनाव के मतदान केंद्रों तथा शासकीय एसएनजी स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का शनिवार को जनरल ऑब्जर्वर आर गिरीश ने निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इसके अलावा कमी को पूरा करने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सामान्य प्रेक्षक आर गिरीश ने केंद्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने व व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए विधानसभावार ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।

विधानसभा निर्वाचन के लिए नर्मदापुरम और सिवनी मालवा विधानसभा के लिए सामान्य प्रेक्षक आईएएस अधिकारी आर गिरीश को नियुक्त किया है। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी आशीष पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.