---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

बजट को जनोपयोगी बनाने संवाद कार्यक्रम का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश बजट (Madhya Pradesh Budget) 2024-25 पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Deputy Chief Minister Jagdish Deora) ने विभिन्न क्षेत्र के विषय शिक्षकों द्वारा मध्य प्रदेश बजट को बेहतर और जनोपयोगी बनाने हेतु विचार और वक्तव्य पर केंद्रित उप मुख्यमंत्री ने बजट पर संवाद कार्यक्रम प्रशासन अकादमी भोपाल (Academy of Administration Bhopal) में किया।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में हमने बजट को लेकर जनता से इस वर्ष भी सुझाव मांगे हैं। क्योंकि प्रदेश का बजट जनता का बजट है और जनता के द्वारा बजट बनाया जाना, हमारे लोकतंत्र की अवधारणा को मजबूत करता है। हमने परम्परा विकसित की है कि आम जनता, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों तथा विषय विशेषज्ञों की वैचारिक भागीदारी से मिले बहुमूल्य सुझावों के आधार पर प्रदेश के बजट को प्रगतिशील स्वरूप दिया जाए। यह निरन्तर तीसरा वर्ष है, जब हम पुन: आप सभी के बहुमूल्य सुझावों के आधार पर प्रदेश का बजट और अधिक विकसित, उन्नति, लोक कल्याणकारी व परिणामजनक बनाने का कार्य करेंगे।

पूर्व में हमने वेबसाइट, ई-मेल, दूरभाष व डाक जैसे सभी संचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आम जनता से भी सुझाव प्राप्त किये हैं। यह बताते हुए प्रसन्नता है कि इस प्रक्रिया में आमजनता तथा प्रदेश की विकास की तरह रखने वाले महानुभावों ने पर्याप्त उत्साह दिखाया। महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर हमारी सरकार ने चाइल्ड बजट लागू किया पूंजीगत वैभव वृद्धि की गयी, पेसा एक्ट को प्रभावी रूप से लागू किया तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में समूचित बजट का प्रावधान रखा गया साथ ही सेमीकंडक्टर कम्पनियों का प्रोत्साहन, गैर पारम्परिक ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहन दिया गया, एमएसएमई सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया तथा औद्योगिक विकास की नीतियों को सरल बनाने जैसे कार्य भी किये।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.