---Advertisement---

मर्डर के तीनों आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– रेस्ट हाउस (Rest House) के पास से अस्पताल (Hospital) तक ले गए पैदल
– राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) ने की थी जुलूस निकालने मांग
– एक आरोपी के भाट मोहल्ला (Bhat Mohalla) स्थित घर पहुंची नपा की टीम
– आरोपी अंकित भाट के मकान की नाप-जोख की गई
इटारसी। नगर पालिका कार्यालय (Municipal Office) के सामने बीती रात हुई राजपूत करणी सेना के नगर महामंत्री रोहित राजपूत की हत्या के मामले में आज करणी सेना ने आंदोलन किया। आंदोलन के बाद आज दोपहर में पुलिस ने आरोपियों को जुलूस की शक्ल में पैदल अस्पताल ले जाकर मेडिकल ( Medical) कराया। पुलिस रेस्ट हाउस (Rest House) के पास से अस्पताल तक तीनों आरोपियों को पैदल लेकर गयी।
सुबह हुए घटनाक्रम में सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में रोहित राजपूत के शव का पोस्टमार्टम (Post mortem) के बाद शव वाहन को पुरानी इटारसी स्थित उसके घर ले जाने से पहले जिलेभर से जुटे करणी सेना के सदस्यों ने पुलिस थाने के सामने शव वाहन रोका और रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से इटारसी अनुविभाग के पांचों पुलिस थानों का बल और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Dharna
करणी सेना ने आरोपियों का जुलूस निकालने, आरोपियों की संपत्ति को जमींदोज करने, रोहित के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने, नगर के सभी ब्लेक स्पॉट (Black Spot) तत्काल प्रभाव से बंद करने, सिंधी कालोनी (Sindhi Colony)के सामने स्थित चौपाटी अन्यत्र स्थापित करने और नगर में क्रिकेट मैच (Cricket Match) के सट्टे और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की। इन मांगों का एक ज्ञापन भी थाना प्रभारी के नाम सौंपा।

अधिकारियों ने सुनी बात

राजपूत करणी सेना के पुलिस थाने के सामने स्थित आंदोलन के दौरान एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi), एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान (SDOP Mahendra Singh Chauhan) और टीआई रामस्नेही चौहान (TI Ramsnehi Chauhan) ने उनकी मांगों को सुना। इसके बाद करणी सेना के पांच सदस्यीय दल ने एसडीओपी कार्यालय (SDOP Office) में अधिकारियों से बंद कमरे में बात की, जिसमें अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद करणी सेना ने आंदोलन स्थगित किया और रोहित राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गये।

चौबीस घंटे बाद पुन: मिलेंगे

Memorendom

राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बैठक के बाद बताया कि अधिकारियों से बातचीत में आश्वासन मिला है कि चौबीस घंटे में पुलिस कार्रवाई दिखाई देगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौबीस घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो हम इसी जगह पर मिलेंगे और अनिश्चितकाल तक यहीं धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहित के परिवार को समाज के सदस्य लक्ष्मण बैस ने एक लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

तीन आरोपियों ने की थी मारपीट

नगर पालिका कार्यालय के सामने शुक्रवार की रात अंकित भाट 21 वर्ष, रानू उर्फ राहुल राजपूत उम्र 27 वर्ष, अमन उर्फ ईशु मालवीय उम्र 25 वर्ष ने रोहित पिता रविशंकर राजपूत 23 वर्ष और सचिन पटेल के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया था। उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गयी थी। थाना प्रभारी राम सनेही चौहान ने बताया कि प्रकरण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 294, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

भाजपा ने भी दिया ज्ञापन

BJP

शहर में तेजी से बढ़ रहे अपराधों की रोकधाम को लेकर एसपी नर्मदापुरम के नाम नगर भाजपा मंडल ने एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान, टीआई रामस्नेही चौहान को एक ज्ञापन सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन देने के समय रेस्ट हाउस में प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सोनू दीक्षित, भाजपा नेता राजा तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगरपालिका सभापति राकेश जाधव, नगर भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चौरे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.