---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

पुणे, राउरकेला, मुंबई और डीएचए इटारसी सेमीफाइनल में

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ नर्मदापुरम इटारसी के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में आज चार क्र्वाटर फाइनल मुकाबले खेले गये। इन मैचों में पुणे, राउरकेला, मुंबई और डीएचए इटारसी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कल शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले सेल राउरकेला विरुद्ध सेंट्रल रेलवे मुंबई तथा एफसीआई पुणे विरुद्ध डीएचए इटारसी के मध्य खेले जाएंगे।

पहला मैच एफसीआई पुणे और केनरा बैंक बैंगलोर के मध्य खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार हॉकी खेली। पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। दूसरे क्वार्टर में पुणे टीम ने पेनाल्टी स्ट्रोक में कप्तान विक्रम ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मध्यांतर के अंतिम क्षणों में बैंगलूरु के प्रधान ने मैदानी गोल करके मुकाबला 1-1 से बराबर कर लिया। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मैच का फैसला 8 सैकंड की पेनाल्टी शूट आउट प्रक्रिया से हुआ जिसमें पुणे की टीम ने 5-3 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

दूसरे मैच में मणिपुर और राउरकेला उड़ीसा के मध्य मुकाबला हुआ। शुरुआत में दोनों टीमें तेज खेलीं लेकिन राउरकेला ने बेहतरीन समन्वय से खेल दिखाया और पहला गोल अमित तथा दूसरा अंकित ने करके टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। तीसरा गोल भी अमित ने किया। इसके बाद टीम को शॉर्ट कॉर्नर मिला जिसमें अमित ने चौथा गोल किया। अंतिम क्वार्टर में मणिपुर को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिसे गोल में बदला। अतिम स्कोर 4-1 से राउरकेला के पक्ष में रहा।

तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच मध्य रेलवे मुंबई और उत्तर-पूर्व रेलवे बनारस के मध्य खेला गया। कुछ ही क्षणों में मुंबई के राजू पवार ने पहला और पंकज राउत ने दूसरा गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। मध्यांतर के बाद बनारस के एके बिन्द्रा ने टीम के लिए पहला गोल किया। लेकिन कुछ ही देर बाद मुंबई टीम ने शानदार मूव बनाया और एके बिन्द्रा ने तीसरा गोल किया। यह मैच मुंबई की टीम ने 3-1 से जीत लिया।

चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच करनाल हरियाणा और डीएचए इटारसी की टीमों के मध्य खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने तेज हॉकी खेली। लेकिन पहली सफलता दूसरे क्वार्टर में इटारसी को मिली जब मयंक जेम्स ने पहला गोल करके एक गोल से बढ़त बनायी। तीसरे क्वार्टर में भी इटारसी ने शानदार खेल दिखाया और जैद खान ने दूसरा मैदानी गोल करके बढ़त 2-0 कर दी। अंंतिम क्षणों में करनाल ने एक गोल करके बढ़त को कम किया लेकिन अंतिम फैसला इटारसी के पक्ष में 2-1 से रहा।

तकनीकि टीम

अमित गुप्ता झांसी, रूपेन्दर सिंह झांसी, बृजेश कुशवाह झांसी, मिलर फ्रांसिस नागपुर, पवन कुमार नर्मदापुरम और रवि हरदुआ इटारसी। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने किया।

प्रसारण समिति

अरुण रॉवर्ट, दीपसिंह ठाकुर, रोहित नागे, राजकुमार बावरिया और मंगेश यादव।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.