---Advertisement---

नहीं रहे सरताज बाबू, समर्थकों में शोक की लहर, अंतिम संस्कार कल इटारसी में

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह (Sartaj Singh) का लंबी बीमारी के बाद राजधानी भोपाल (Rajdhani Bhopal) में निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। सरताज सिंह तेरह दिन की अटलबिहारी बाजपेयी (Atal Bihari Bajpayee) सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में लोक निर्माण, वन मंत्री रहे तथा होशंगाबाद (Hoshangabad) संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

उन्होंने 2018 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस (Congress) पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन बाद में वे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के भाजपा में आने से फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। बाबूजी के संबोधन से अपने समर्थकों में पहचाने जाने वाले सरताज बाबू ने कांग्रेस से नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद वे सक्रिय राजनीति से लगभग दूर हो गये थे।

उनका राजनीतिक सफर नगर पालिका इटारसी में पार्षद पद से प्रारंभ हुआ, नगर पालिका अध्यक्ष से होते हुए सांसद और सिवनी मालवा विधायक से समाप्त हो गया। राजनीतिक सेवा के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को हराकर देशभर में ख्याति अर्जित की थी। उनका सांसद शिरोमणि का पुरस्कार भी मिला था। उनके निधन से संपूर्ण होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र में उनके समर्थकों में शोक की लहर है।

सरदार सरताज सिंह का भोपाल में देहांत हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल 13 अक्टूबर शुक्रवार को इटारसी में होगा। दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे स्टेशन के सामने से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा के प्रधान सरदार जसवीर सिंघ छाबड़ा ने बताया कि कल 13 अक्टूबर को बाबूजी की पार्थिव देह भोपाल से पहले दोपहर 1 बजे नर्मदापुरम मुख्यालय लायी जाएगी, वहां से दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा इटारसी पहुंचेगी। इसके उपरांत यहां से अंतिम यात्रा के साथ श्मशानघाट खेड़ा पर अंतिम संस्कार होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.