---Advertisement---

केसला ब्लॉक की शालाओं में वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं निरीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। केसला विकास खण्ड (Kesla Development Block) में जन जातीय कार्य विभाग की शालाओं का पूर्व में विभाग के संभागीय उपायुक्त जिले और विकास खण्ड के अधिकारियों के निरीक्षण का सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है।

आज जन शिक्षा केंद्र प्रभारी संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा अरविंद देवलिया (Arvind Devalia) ने जन शिक्षक शालीन दास (Shalin Das) के साथ संकुल की ईपीईएस शाला सनखेड़ा (Sankheda) का प्रात: 10.20 बजे निरीक्षण किया। यहां 9 शिक्षकों में से 5 शिक्षक उपस्थित मिले। 3 शिक्षक अवकाश पर एवं 1 शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर थे, जिनके विधिवत आवेदन पाए गए। प्रात: 10.45 बजे शासकीय एकीकृत हाई स्कूल सोमलवाड़ा खुर्द (Somalwada Khurd) का निरीक्षण किया। यहां 14 शिक्षकों में से 12 शिक्षक उपस्थित पाए थे, 1 शिक्षक अवकाश पर थे।

दोपहर 12.05. बजे एकीकृत माध्यमिक शाला चांदौन (Chandaun) के निरीक्षण के दौरान कार्यरत 6 शिक्षक उपस्थित पाए गए। दोपहर 12.40. बजे शासकीय प्राथमिक शाला खापा के निरीक्षण के समय कार्यरत 2 शिक्षकों में से 1 शिक्षक उपस्थित पाए एवं 1 शिक्षिका संतान पालन अवकाश पर हैं। जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति शिक्षक उपस्थिति पंजी छात्र उपस्थित पंजी आदि का अवलोकन किया एवं मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार वितरण करने शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षिक स्तर सुधार हेतु निर्देशित किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.