वृद्ध जनों के पैर पूजकर सेवा दिवस के रूप में मनाया सेवा दल अध्यक्ष का जन्मदिन

वृद्ध जनों के पैर पूजकर सेवा दिवस के रूप में मनाया सेवा दल अध्यक्ष का जन्मदिन

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड (Madhya Pradesh Congress Seva Dal Young Brigade) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विभिन्न जिलों में प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी (Gajanan Tiwari) के निर्देश पर समस्त जिलाध्यक्षों ने मनाया।

नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिलाध्यक्ष शुभम वालिया (Shubham Walia) और प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इटारसी (Itarsi) के वृद्ध आश्रम (Old Age Ashram) में जाकर वृद्धजनों के पैर पूजकर भेंट दी गई और लंबी उम्र की कामना के साथ सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया। प्रदेशाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि पिछले साल भी समस्त कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया था।

उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया। इस अवसर र किसी ने मानव सेवा की, तो किसी ने प्रकृति की, किसी ने पशुओं की सेवा की। किसी जिले में मरीजों की सेवा की। वृद्धजनों की सेवा भेंट देकर, भोजन देकर, फल वितरण कर, वृक्ष लगाकर मनाया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: