---Advertisement---

नर्मदापुरम जिले में देखी विशेष खगोलीय घटना, साया ने छोड़ा, काया का साथ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • दिखाई नहीं दी परछाई, जीरो शैडो डे पर सारिका ने कराये खगोलीय प्रयोग

इटारसी। बुधवार दोपहर आम लोगों के साथ बच्चों ने किसी बड़े खंभे और भवन की परछाई को गायब होते अनुभव किया। प्रयोग के दौरान बच्चों की छाया भी उनके पैरों के तले बन रही थी। सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की परिक्रमा करने के दौरान आने वाले इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष दिखाने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक (National Award winning science broadcaster) सारिका घारू (Sarika Gharu) ने मध्यान्ह में खुले मैदान मे प्रयोग किये।

सारिका ने बताया कि अपने अक्ष पर झुकी पृथ्वी जब सूर्य की परिक्रमा करती है तो पृथ्वीवासियों को छह माह तक ऐसा लगता है कि सूर्य मकर रेखा (Makar Rekha) से कर्क रेखा की ओर गति कर रहा है। बाकी छह माह वह कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर जाता महसूस होता है।

इस दौरान सूर्य कर्क रेखा पर पहुंचने के लगभग एक सप्ताह पहले नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के ठीक ऊपर दिख रहा है। इससे सूर्य की किरणें यहां लंबवत पड़ रही हैं जिससे दोपहर में किसी भी वस्तु की छाया उसके आधार के नीचे बनती है जिससे वह अलग से दिखाई नहीं देती है। यह घटना जीरो शैडो डे (Zero Shadow Day) कहलाती है। प्रयोग के माध्यम से सारिका ने मौसम के बदलाव, तापमान आदि को भी समझाया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.