---Advertisement---

सूरज का कहर, पारा पहुंचा 41 डिग्री पर, हवाओं में गर्मी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ज्येष्ठ की दुपहरी बेहद तपन भरी हो गई है। पारा 40 को पार करके 41 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है, हवाओं में गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर के वक्त गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो चली है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अगले चौबीस घंटे में तापमान में 1 से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। संपूर्ण मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम शुष्क ही रहने वाला है। बारिश का दौर कमजोर पडऩे के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रतलाम (Ratlam) में रहा। आगामी 24 घंटे में भी प्रदेश में गर्मी और बढऩे का अनुमान है।

संपूर्ण जिले में एक से हालात

संपूर्ण नर्मदांचल (Narmadanchal) जिले में भी मध्यप्रदेश से इतर हालात नहीं हैं। यहां भी गर्मी तपा रही है, हवाओं में गर्मी महसूस होने लगी है। पूरे अंचल में लगातार बढ़ रहे पारे से हालात खराब हो रहे हैं। सूरज की लगातार बढ़ रही धमक से पारा भी 41 डिग्री पर पहुंच गया है। दोपहर में बेहद गर्मी और गर्म हवा के चलते सड़कों पर आवाजाही भी कम ही रही। जिले के नर्मदांचल (Narmadanchal), इटारसी (Itarsi), पिपरिया (Pipariya), सोहागपुर (Sohagpur), सिवनी मालवा (Seoni Malwa) में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा तो केवल सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी (Rani Pachmarhi of Satpura) में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। शेष जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

राहत से आफत की ओर

मई के शुरू होते ही बादलों व तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी, अब तापमान अपनी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है, और मौसम आफत की ओर जा रहा है। गुरुवार को तेज गर्मी पड़ी। ऐसे में लोग गर्मी के चलते पसीने से तर नजर आए। हवा में नमी भी कम हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढऩे की आशंका जताई है।

अब तक 40 के नीचे था पारा

इस साल मई माह में अभी तक शहर का तापमान 40 डिग्री तक मंगलवार को पहुंचा था। हालांकि बुधवार इसमें और उछाल आया और यह 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जबकि मई की शुरुआत में खुशनुमा मौसम को देखकर लोगों ने एसी-कूलर से दूरी बना ली थीं। लेकिन रविवार से बढ़े तापमान से लोग वापस इसके करीब चले गए। अब कूलर और एसी की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मई के अंत में गर्मी अपना असर दिखाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.