---Advertisement---

मध्यप्रदेश में बारिश से कई जिलों में तापमान गिरा, अभी होगी हल्की वर्षा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कुछ जिलों में बारिश के बाद तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिन के वक्त तेज धूप के कारण दिन का तापमान कई जगह सामान्य ही रहा है

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार आगामी चौबीस घंटे के भीतर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। उज्जैन (Ujjain), रीवा (Rewa) एवं शहडोल संभागों (Shahdol divisions) के जिलों में तथा राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलॉ, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं, दतिया एवं भिंड जिलों के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान पर एक नजर

मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान भोपाल संभाग में काफी गिरा है तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमानों में भी कहीं-कहीं आंशिक गिरावट आयी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस सतना, दमोह एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस खंडवा और दतिया में दर्ज किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!