
मध्यप्रदेश में कहीं वर्षा के आसार नहीं, बढ़ेगा 2 से 3 डिग्री तापमान
इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी चौबीस घंटों में वर्षा के आसार नहीं हैं, बल्कि 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ेगी, कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाये रह सकते हैं।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के सागर (Sagar), उज्जैन (Ujjain), भोपाल (Bhopal), चंबल (Chambal), ग्वालियर (Gwalior), जबलपुर (Jabalpur) संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।
CATEGORIES Weather