मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में हैं बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में हैं बारिश के आसार

इटारसी। मध्यप्रदेश के आसमान पर बादलों की मौजूदगी और मौसम बदलने के आसार हैं। कई जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना भी है।

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में, रायसेन, अलीराजपुर, मंदसौर और नीमच जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है। इसी तरह से इन संभाग के जिलों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। आगामी 48 घंटों तक तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मध्यप्रदे में पिछले चौबीस घंटों के मौसम को देखें तो लगभग सभी संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 मजालखंड में दर्ज किया गया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!