मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट, जानिये कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट, जानिये कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

इटारसी। मध्यप्रदेश के कुछ जिले आगामी चौबीस घंटे के भीतर शीतलहर की चपेट में आएंगे। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। इन दिनों मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट देखी जा रही है और उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश के तापमान में खासी गिरावट ला दी है। ऐसे में आगामी चौबीस घंटे में ठंड और बढऩे के आसार हैं।

मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में आगामी चौबीस घंटों में तीव्र शीतलहर की संभावना है। यह भी बताया गया है कि अगले 48 घंटो तक इस स्थिति में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद क्रमिक रूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। यानी मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन शीतलहर वाला मौसम रह सकता है, इसके बाद कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर, छतरपुर और दतिया जिले शीतलहर की चपेट में आएंगे। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जहां तक पिछले चौबीस घंटों की बात करें तो मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर एवं नौगांव में दर्ज किया गया है।

बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा है। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक और ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभाग के जिलों में सामान्य रहा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!