---Advertisement---

राजधानी भोपाल में हुए सड़क हादसे में नर्मदापुरम के युवक की मौत, एक घायल

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल, 23 सितंबर (हि.स.)। राजधानी के लिंक रोड नंबर एक पर स्थित पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बंगले के नजदीक सोमवार तड़के सुबह तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मृतक सौरभ पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल 23 साल निवासी सेमरी जिला होशंगाबाद का रहने वाला था। वह साकेत नगर इलाके में किराए का कमरा लेकर एमपी नगर की एक कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सूजल तिवारी नाम का उसका दोस्त होशंगाबाद से मिलने आया था। उसे लेकर डिनर करने रविवार की रात को रातीबढ़ के एक ढाबे पर ले गया था। दोनों दोस्त रातीबढ़ के एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे।

साेमवार तड़के सुबह 4:15 बजे लौटते लिंक रोड नंबर एक पर उसकी R-15 बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 6 बजे सौरभ की मौत हो गई। सौरभ के पिता गांव में ही खेती किसानी करते हैं। उससे बड़ा एक भाई तथा छोटी बहन है। सौरभ यूपीएससी क्रेक कर कलेक्टर बनना चाहता था। सोमवार की दोपहर को बॉडी पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी गई है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.