अच्छी बारिश की कामना में चल रहा रामायण पाठ

इटारसी। अच्छी और लगातार बारिश हो, इसके लिए विभिन्न धर्मों के लोग अपने आराध्य को मनाने में लगे हैं। हालांकि पिछले तीन दिन बाद गुरुवार को दोपहर और शाम को कुछ बारिश हुई है। लेकिन, यह पर्याप्त नहीं है। श्रावण मास में बारिश नहीं होने से चिंतित कतिया समाज कल्याण महिला मंडल ने रामायण पाठ का आयोजन किया।
नयायार्ड के इंद्रानगर के कतिया भवन में कतिया समाज कल्याण महिला मंडल सहित आसपास के महिला मंडलों द्वारा श्रावण मास में 15 दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंडल की महिला रमाबाईका कहना है कि हम प्रति वर्ष अच्छी बारिषश की कामना के लिए रामायण पाठ करते हैं। अभी एक सप्ताह यह कार्यक्रम और चलेगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं रामेती बाई, क्षमा बाई, मालती बाई लाड़की बाई, देवकी बाई, रामवती बाई, भुना बाई, कृष्णा बाई, सुषमाबाई, मायाबाई, रिंकू बाई, रेखाबाई सहित अनेक महिलाएं शामिल हो रही हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!