आदर्श चौरसिया महिला मंडल का गठन

इटारसी। किसी भी समाज की मजबूत एकता के लिए महिलाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिलाएं परिवार और समाज की नींव होती है। उक्त उद्गार अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता विजय चौरसिया नागपुर ने ईश्वर रेस्टारेंट में आयोजित आदर्श चौरसिया महिला मंडल इटारसी की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि जिस तरह एक धागे में सारे मोती पिरोकर माला बन गई है। उसी तरह महिला मंडल के सभी सदस्यों को एक जुट होकर संगठन की माला बनानी है। कार्यक्रम को महाराष्ट्र की महामंत्री प्रतीक्षा रोहित चौरसिया मुंबई, महाराष्ट्र महासभा की अध्यक्ष अनुराधा चौरसिया ने भी संबोधित किया।
अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के तत्वावधान में आदर्श चौरसिया महिला मंडल इटारसी इकाई का गठन किया। जिसके पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम की शुरूआत में इटरसी महिला मंडल की अध्यक्ष इंदु प्रदीप चौरसिया ने सभी का परिचय कराया। अतिथियों के स्वागत के उपरांत उपाध्यक्ष अनिता विष्णु चौरसिया, सचिव गीतांजलि चौरसिया, सहसचिव संतोष भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मंजुला चौरसिया, सह कोषाध्यक्ष गीता चौरसिया, डायरेक्टर अर्चना चौरसिया, मीना चौरसिया, मधु चौरसिया, रचना चौरसिया, चंदा चौरसिया, आशा चौरसिया, शेखर चौरसिया को पदभार ग्रहण कराया। सभी को समाजसेवा, मैत्री, ध्येय एवं सद्भावना के साथ समाज को मित्रता एवं प्रेम के साथ आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन संतोष भारद्वाज ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!