कलेक्ट्रेट परिसर में बनायी मानव श्रंखला

हरदा। अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर हरदा में जिला सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन विभाग और नव अभ्युदय संस्था के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्ट्रट परिसर में प्रभारी कलेक्टर एडीएम प्रियंका गोयल और सीएमओ दिनेश मिश्रा ने नशामुक्ति से खुद दूर रहने और अपने लोगों में भी जागरूकता फैलाने हेतु संकल्प लिया।
जिला शासकीय अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के साथ नव अभ्युदय संस्था ने मौजूद सभी लोगों की मानव श्रंखला बनाकर कभी न नशा करने और दूसरों को भी नशा न करने हेतु प्रेरित करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी एसके सेंगर ने दिलायी और सभी ने बैनर पर हस्ताक्षर करके नशे को दूर करने का प्रण लिया। नगर पालिका में सभी मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और आगंतुकों को शपथ दिलाकर जागरूक किया एवं बैनर पर हस्ताक्षर कराये। नगर पालिका से अलोक शुक्ला, तरुण पाटिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। नव अभ्युदय संस्था की संचालिका सुमन सिंह ने लोगों से कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति सिर्फ अपना ही नहीं वरन् अपने से जुड़े हर व्यक्ति का नुकसान करता है। इस ओर एक बार जरूर सोचें कि वो अपनों को क्यों कष्ट दे रहा है। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेविका उषा गोयल, कोर्ट से सुदीप मिश्रा, सीमा जगेत, सामाजिक विभाग से संकेत श्रीवास्तव, अभिषेक साहू, डॉ कपिल रॉव, पवन का योगदान रहा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!