दिग्विजय सिंह का पुतला दहन

दिग्विजय सिंह का पुतला दहन

इटारसी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सिखों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आज मालवीयगंज में सिख समुदाय के सदस्यों ने बयान की निंदा करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी ओछी मानसिकता का परिचय पहले भी कई बार दे चुके हैं। बार-बार दूसरों के धर्मों पर उंगली उठाते रहे हंै। इतिहास के पन्नों में दर्ज सिख इतिहास दिग्विजय को पढ़ लेना चाहिये। सिखों का इतिहास एवं बलिदान की गाथा पूरा विश्व जानता है। सिख जिस प्रकार से सेवा भाव से समर्पण से कार्य करते हैं उस पर उंगली नहीं उठाना। सिख गुरुओं ने अपने आपको और अपने पुत्रों को बलिदान कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने मीडिया में बने रहने के लिए ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए सिखों की तुलना तब्लीगी जमात से कर रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!