पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह कार्यकर्ताओं से मिले

होशंगाबाद। प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह 16 फरवरी शनिवार को सुबह 7.20 बजे नईदिल्ली से जीटी एक्स्प्रेस से इटारसी स्टेशन पहुंचे और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात कर होशंगाबाद के लिए रवाना हुये। इस दौरान श्री सिंह सर्किट हाउस होशंगाबाद में विश्राम किया। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल हुये तथा दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक परिक्रमा वासियों के साथ रेवा बनखेड़ी में भंडारा में शामिल हुये। इसके श्री सिंह सायं 6 बजे कार द्वारा रेबा बनखेड़ी से भोपाल के लिए प्रस्थान किया।
सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी धर्मपत्नी अमृता सिंह के साथ होशंगाबाद भ्रमण पर पहुंचे, इस दौरान अल्प समय के लिए वह इटारसी स्टेशन पर रूके, जहां जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश आर्य अपने कार्यकर्ताओं एवं भगत सिंह नगर के वार्डवासियों को लेकर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान शहर के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके श्री सिंह होशंगाबाद के रवाना हुये, होशंगाबाद पहुंचकर उन्होंने सर्किट हाउस में विश्राम किया। रेवा बनखेड़ी पहुंचकर रेवा तट पर कांग्रेसियों के साथ पूजन किया। यहां पर किसानों की समस्या को सुना और उन्हें शीघ्र हल करने का आवश्वासन भी दिया। श्री सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलवामा में शहीद हुये जवानों को दो मिनिट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!