भाजपा कांग्रेस पर निर्दलीय भारी

प्रमोद गुप्ता, सारणी पाथाखेड़ा से

प्रमोद गुप्ता, सारणी पाथाखेड़ा से
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के प्रत्याशियों को निर्दलीय प्रत्याशी ने परेशानी खड़ी कर दी है। स्थिति यह उत्पन्न हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी को पाथाखेड़ा के 16 वार्डों में अपने विजयश्री के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलाना पड रहा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा दोनों पर कितना भारी है।
बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती आरती झरबड़े बगडोना श्रीमती प्रियंका बलराम शिवसेना से कल्पना पाटिल और निर्दलीय के रूप में आशा महेंद्र भारती मैदान में है। महेंद्र भारती नगरपालिका परिषद सारणी में प्रतिपक्ष नेता भी हैं और विगत 5 वर्षों से लगातार कांग्रेस के माध्यम से उन्होंने नगरपालिका के 36 वार्डों में लगातार जनसंपर्क का दौर जारी रखा है और उन के माध्यम से लगभग 4000 बुजुर्गों को छह माह में सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य भी किया गया था। जिसका लाभ उन्हें सीधे तौर से मिलता दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि बुधवार को अलग अलग दल बनाकर पाथाखेड़ा और शोभापुर के 23 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी आशा महेंद्र भारती के माध्यम से जनसंपर्क किया गया बताया जाता है। निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पर भारी पड़ रही है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!