लाल मैदान पर किये बृहस्पति के दर्शन

इटारसी। आम लोगों में खगोल विज्ञान के प्रति वैज्ञानिक समझ बढ़ाने के लिये विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत राजेश पाराशर ने आज इटारसी के लालमैदान में आमलोगों को 8 बजे से 10 बजे तक आकाश दर्शन कराया।
शक्तिशाली न्यूटोनियन टेलिस्कोप की मदद से बृहस्पति को उसके 4 चंद्रमा के साथ दिखाया गया। इस अवसर का लाभ अनेक लोगों ने उठाया और आकाशगंगा के दर्शन किये। राजेश पाराशर ने बताया कि बृहस्पति सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह है जिसके 79 चंद्रमा हैं जिसमें से 4 को दिखाया गया। दर्शकों ने पृथ्वी के चंद्रमा के क्रेटर को भी देखा। स्काईवाचिंग कार्यक्रम में रात 9:30 के बाद उदित हुये शनि ग्रह को उसके रिंग के साथ देखने का अवसर मिला। श्री पाराशर ने बताया कि खगोलविज्ञान की दृष्टि से आज 10 जून विशेष अवसर था। बृहस्पति या जुपिटर आज पृथ्वी और सूर्य एक सीध में थे। जुपिटर एट अपोजिशन की इस खगोलीय घटना में यह इस साल के लिये पृथ्वी से सबसे कम दूरी पर रहा जिससे यह आकार में कुछ बड़ा और चमकीला दिखाई दिया। कार्यक्रम का समन्वयन एमएस नरवरिया ने किया। सहयोग राजेद्र माझी एवं कैलाश पटैल ने किया। श्री पाराशर ने स्काईवाचिंग के विषय में जानकारी दी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!