शासकीय कन्या महाविद्यालय में हुई मणिपुर की बात

इटारसी। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय में मणिपुर दिवस मनाया। समन्वयक हरप्रीत रंधावा ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्तर का एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोना है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रारंभ इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय को मणिपुर के मोइरंग महाविद्यालय से जोड़ा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी शिक्षक आदान-प्रदान जैसी गतिविधियां की जानी हैं। महाविद्यालय स्तर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब का गठन किया गया है। इसी क्लब की पहली गतिविधि के रूप में आज महाविद्यालय में मणिपुर पर एक फिल्म का प्रदर्शन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने छात्राओं को कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुडऩे के लिए कहा। प्रश्न मंच में छात्राओं का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा। डॉ. पुनीत सक्सेना ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाते हुए मणिपुर से संबंधित प्रश्न पूछे। अमित कुमार एवं स्नेहांशु सिंह स्कोर कीपर की भूमिका एवं तरूणा तिवारी टाइम कीपर की भूमिका में थी। समन्वयक रंधावा ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने के लिये डॉ. संजय आर्य, प्रियंका भट्ट, सरिता मेहरा, हेमंत गोहिया, सुषमा चौरसिया, सुरभि सिंह को धन्यवाद दिया। टीम विष्णुपुर एवं टीम उखरूल ने क्विज मास्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में प्रिया कुमारी श्रुति तिवारी, शिवानी रायकवार, छाया गौर, सुरभि सिंह, मोहनी देवहारे शामिल थीं। इस अवसर पर डॉ. आरएस मेहरा, आनंद कुमार परोचे, अमित कुमार, राजेश कुशवाहा, सोनम शर्मा,सरिता मेहरा एवं छात्राएं उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!