---Advertisement---

14 साल में ग्रैंड मास्टर बने आदित्य मित्तल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

मुंबई। भारत के आदित्य मित्तल (Aditya Mittal) ने 14 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए। उन्होंने सर्बियन ओपन में यह खिताब हासिल किया। चेस.कॉम के मुताबिक आदित्य ने 7/9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 3 ग्रैंड मास्टर्स को भी हराया।

टॉप-10 युवा ग्रैंड मास्टर में तीसरे नंबर पर भारतीय गुकेश
यदि दुनिया के टॉप-10 युवा ग्रैंड मास्टर की लिस्ट देखें, तो भारत के गुकेश डोम्माराजू तीसरे नंबर पर हैं। वे 12 साल, 7 महीने और 17 दिन की उम्र में ग्रैंड मास्टर बने थे। उनके अलावा प्रगननंधा रमेशबाबू 5वें नंबर पर काबिज हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी 7वें और रौनक साधवानी 10वें नंबर पर हैं। आदित्य इस लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हैं।

अभिमन्यु मिश्रा सबसे युवा ग्रैंड मास्टर
इससे पहले पिछले महीने 12 साल के चेस प्लेयर अभिमन्यु मिश्रा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। वे दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए। इस मामले में उन्होंने 19 साल पुराना यूक्रेन के सर्गे कर्याकिन का रिकॉर्ड तोड़ा। सबसे युवा टॉप-10 ग्रैंड मास्टर्स में भारत के 4 शतरंज खिलाड़ी शामिल हैं।

अभिमन्यु ने बुडापेस्ट में उपलब्धि हासिल की
चेस.कॉम के मुताबिक, भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिमन्यु ने हंगरी के बुडापेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने यहां काफी समय बिताते हुए तीन राउंड में ग्रैंड मास्टर खिताब भी अपने नाम किया। फाइनल राउंड 10 खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हुआ था।

12 साल 4 महीने और 25 दिन की उम्र में ग्रैंड मास्टर बने अभिमन्यू
जिस वक्त अभिमन्यु ने यह उपलब्धि हासिल की, तब उनकी उम्र 12 साल 4 महीने और 25 दिन थी। जबकि सर्गे कर्याकिन 2002 में दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बने थे। उस वक्त कर्याकिन की उम्र 12 साल और 7 महीने थी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.